हैदराबाद, नौ अगस्त अभिनेता राणा डग्गूबाती और इंटीरियर डिजाइनर मिहीका बजाज ने सप्ताहांत पर हुए एक छोटे कार्यक्रम में शादी कर ली।
दोनों ने शनिवार को परिवार तथा करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। इससे पहले तीन दिन तक हल्दी-मेहंदी जैसी शादी की रस्में चली।
बजाज ने क्रीम और गोल्डन रंग का लहंगा पहना था। इसे अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया है।
फैशन डिजाइनर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की और पोशाक के बारे में बताया कि इस पर हाथ से ज़रदोज़ी का काम किया गया है।
यह भी पढ़े | Mumbai Loal Train wallet: लोकल ट्रेन में गायब 14 साल बाद मिला खोया हुआ पर्स, रेलवे पुलिस ने शख्स को लौटाया.
"बाहुबली" के अभिनेता ने हल्के गोल्डन रंग का धोती कुर्ता पहना हुआ था।
शादी में डग्गूबाती के फिल्म जगत के दोस्तों ने भी शिरकत की, जिनमें तेलुगु स्टार राम चरण और अल्लू अर्जुन शामिल हैं।
डग्गूबाती के रिश्ते के भाई नागा चैतन्य के साथ शादी करने वाली अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी ने इंस्टाग्राम पर परिवार की तस्वीर साझा की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY