देश की खबरें | रामपुर तिराहा गोलीकांड एक 'काला धब्बा' : रावत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में मारे गए लोगों को शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी और कहा कि 1994 में मुजफ्फरनगर जिले में आज के दिन हुआ रामपुर तिराहा गोलीकांड एक ‘काला धब्बा’ है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, दो अक्टूबर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में मारे गए लोगों को शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी और कहा कि 1994 में मुजफ्फरनगर जिले में आज के दिन हुआ रामपुर तिराहा गोलीकांड एक ‘काला धब्बा’ है।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार उत्तराखंड के आंदोलनकारियों के सपनों को हकीकत में बदलने के लिए काम कर रही है।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस मामले में योगी सरकार के बचाव में उतरे केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण.

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान मारे गए आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

रावत ने कहा, ‘‘हम आज के दिन को अनेक रूपों में मनाते हैं। आज देश की आजादी के लिए अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धान्त पर चलने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं ‘जय जवान जय किसान’ का उद्घोष करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है।’’

यह भी पढ़े | Hathras Case: सीएम योगी आदित्यनाथ की चेतावनी- यूपी में महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान को क्षति पहुंचाने का जो विचार भी रखेगा, उसका समूल नाश सुनिश्चित.

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उत्तराखण्ड एवं तत्कालीन उत्तर प्रदेश के इतिहास में आज के दिन को एक काले धब्बे के रूप में भी हम लोग देखते हैं। रामपुर तिराहे पर राज्य आंदोलनकारियों पर आमानवीय अत्याचार हुआ, अनेक नौजवान शहीद हुए। लेकिन स्थानीय लोगों ने इन नौजवानों के सम्मान और सुरक्षा के लिए जो योगदान दिया, उसे हमेशा याद किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य बड़े संघर्ष के बाद बना। राज्य के निर्माण में सभी वर्गों के लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड का निर्माण कराया और वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आज तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है, उत्तराखण्ड की प्रति व्यक्ति आय, शिक्षा और अवसंरचना में तेजी से वृद्धि हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\