एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | रामकुमार . बोपन्ना एडीलेड में क्वार्टर फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के रामकुमार रामनाथन और रोहन बोपन्ना एडीलेड इंटरनेशनल एटीपी टूर्नामेंट में कड़े मुकाबले में मिली जीत के बाद पुरूष युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं ।

खेल की खबरें | रामकुमार . बोपन्ना एडीलेड में क्वार्टर फाइनल में

एडीलेड, पांच जनवरी भारत के रामकुमार रामनाथन और रोहन बोपन्ना एडीलेड इंटरनेशनल एटीपी टूर्नामेंट में कड़े मुकाबले में मिली जीत के बाद पुरूष युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं ।

रामकुमार और बोपन्ना पहली बार एटीपी टूर पर साथ खेल रहे हैं । उन्होंने आठवीं वरीयता प्राप्त अमेरिका के जैकसन विथ्रो और नाथनियेल लामोंस को 6 . 7, 7 . 6, 10 . 4 से हराया ।

इससे पहले उन्होंने अमेरिका के जैमी केरेटानी और ब्राजील के फर्नांडो रोंबोली को 6 . 2, 6 . 1 से मात दी थी ।

अब उनका सामना फ्रांस के बेंजामिन बोंजी और मोनाको के हुजो निस तथा बेल्जियम के सैंडर जिले और जोरान विलेजेन के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा ।

महिलाओं के डब्ल्यूटीए 500 टूर्नामेंट में भारत की सानिया मिर्जा और उक्रेन की नादिया किचेनोक ने दूसरी वरीयता प्राप्त गैब्रियला डाबरोवस्की और जियुलियाना ओल्मोस को 1 . 6, 6 . 3, 10 . 8 से हराया ।

अब उनका सामना आस्ट्रेलिया की प्रिससिला होन और चार्लोट के पोक्ज और अमेरिका की शेल्बी रोजर्स और ब्रिटेन की हीथर वाटसन के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2022 02:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).