जरुरी जानकारी | रैमको सीमेंट्स का पहली तिमाही में शुद्ध मुनाफा 36.4 प्रतिशत घटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रैमको सीमेंट्स लिमिटेड ने सोमवार को बताया कि 30 जून को समाप्त पहली तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 36.37 प्रतिशत घटकर 109.23 करोड़ रुपये रह गया। ईंधन की अधिक कीमतें और सीमेंट की कीमतों में नरमी से कंपनी के काम में कमी आई है।
नयी दिल्ली, एक अगस्त रैमको सीमेंट्स लिमिटेड ने सोमवार को बताया कि 30 जून को समाप्त पहली तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 36.37 प्रतिशत घटकर 109.23 करोड़ रुपये रह गया। ईंधन की अधिक कीमतें और सीमेंट की कीमतों में नरमी से कंपनी के काम में कमी आई है।
रैमको सीमेंट्स ने शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 171.67 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।
समीक्षाधीन तिमाही के दौरान इसकी कुल आय 44 प्रतिशत बढ़कर 1,785.64 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,240 करोड़ रुपये थी।
कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘पहली तिमाही के लिए एबिटा आय 308 करोड़ रुपये है, जो पिछले साल की पहली तिमाही के 370 करोड़ रुपये के मुकाबले 17 प्रतिशत कम है। मुख्य रूप से ईंधन की कीमतों में भारी वृद्धि और सीमेंट की कमजोर कीमतों के कारण ऐसा हुआ है।’’
पहली तिमाही में पिछले साल की इसी तिमाही के 21.4 लाख टन की तुलना में सीमेंट की बिक्री 33.1 लाख टन की हुई। पिछले साल की बिक्री महामारी की दूसरी लहर से प्रभावित हुई थी।
वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 64.96 प्रतिशत बढ़कर 1,630.59 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले 988.46 करोड़ रुपये था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)