कोरोना वायरस महामारी के कारण रमजान की रौनक रहेगी फीकी

मुस्लिम समुदाय के लिए रमज़ान वो महीना होता है जिसमें वह आत्म अवलोकन करते हैं और गुनाहों की माफी मांगते हैं. साथ में इस पाक महीने में लोग एक-दूसरे से मिलते हैं और इफ्तार दावतों का आयोजन करते हैं.

रमजान (Photo Credits: Getty Images)

मुस्लिम (Muslim) समुदाय के लिए रमज़ान वो महीना होता है जिसमें वह आत्म अवलोकन करते हैं और गुनाहों की माफी मांगते हैं. साथ में इस पाक (Pakistan) महीने में लोग एक-दूसरे से मिलते हैं और इफ्तार दावतों का आयोजन करते हैं. पूरे महीने मुस्लिम समुदाय के लोग सूरज निकलने से लेकर सूरज डूबने तक कुछ नहीं खाते पीते हैं. वे शाम में परिवार और प्रियजनों के साथ रोज़ा इफ्तार करते हैं. ईद का चांद दिखने के साथ यह पाक महीना खत्म हो जाता है.

हालांकि, इस साल तेजी से फैल रही कोरोना वायरस महामारी ने रमजान के उत्साह को फीका कर दिया है. मध्य एशिया के सऊदी अरब, लेबनान, लीबिया, इराक और यमन में लाखों लोग अपने घरों में कैद होंगे. हर साल रमज़ान के महीने में मस्जिदें खचा-खच भरी होती थीं, लेकिन इस साल महामारी की वजह से मस्जिद में जमात (सामूहिक) नमाज़ और तरावीह (रमज़ान में रात में पढ़े जाने वाली विशेष नमाज़) पर रोक लगा दी गई है.

यह भी पढ़ें: रमजान के महीने में घरों में नमाज अदा करने के साथ ही इफ्तार भी करें, कोरोना संकट के चलते महाराष्ट्र सरकार की लोगों से अपील

सऊदी अरब के मुफ्ती-ए-आजम अब्दुल अज़ीज़-अल-शेख जैसे कई देशों के उलेमा ने रमजान में और ईद की नमाज घर में ही पढ़ने के आदेश दिए हैं. मक्का की मस्जिद अल हराम (खाना-ए-काबा) में मुअज़्ज़िन अली मुल्ला ने कहा, "हमारे दिल रो रहे हैं. हम देखते थे कि यह मुकद्दस मस्जिद दिन, रात हर वक्त लोगों से भरी होती थी..." मुअज़्ज़िन मस्जिद में अज़ान देते हैं.

रमज़ान को उमरा (धार्मिक यात्रा) के लिए मुबारक माना जाता है लेकिन पिछले महीने सऊदी अरब ने इसे स्थगित कर दिया है. येरुशलम और फलस्तीन क्षेत्र के मुफ्ती-ए-आज़ाम मोहम्मद हुसैन ने भी रमज़ान के दौरान इसी तरह की पाबंदियों की घोषणा की है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Streaming In India: आज बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच होगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match 2026 Dhaka Weather Update: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरे वनडे में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें ढाका के मौसम का हाल

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Streaming In India: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच होगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

Bangladesh vs Pakistan ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\