देश की खबरें | महामारी अधिनियम के प्रावधानों के खिलाफ थी भाजपा की सचिवालय तक रैली : प. बंगाल सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा ने राज्य सचिवालय नबान्ना तक बिना अनुमति के मार्च निकाला और महामारी अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, आठ अक्टूबर पश्चिम बंगाल सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा ने राज्य सचिवालय नबान्ना तक बिना अनुमति के मार्च निकाला और महामारी अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन किया।

मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय ने उकसावे के बावजूद पुलिस द्वारा संयम से हालात को संभालने की प्रशंसा की।

यह भी पढ़े | केरल में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 5,445 नए मामले आए सामने, राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 90,579 हुई: 8 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर नीले पानी की बौछार करने को लेकर किए गए सवाल पर बंदोपाध्याय ने कहा कि यह वही रंग है जिसका इस्तेमाल होली पर किया जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह अंतरराष्ट्रीय पारिपाटी है। रंगीन पानी का इस्तेमाल ऐसे प्रदर्शनों के दौरान किया जाता है ताकि भीड़ को तितर-बितर करने के बाद इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा सके।’’

यह भी पढ़े | Fake BARC TRP Ratings Case: रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के Editor-in-Chief अर्नब गोस्वामी बोले- सुशांत मामले में मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह से किया सवाल, इसलिए हम पर लगा रहे हैं बेबुनियाद आरोप.

मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदर्शन के मामले में कोलकाता में 89 और हावड़ा में 24 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को कोलकाता और उससे सटा हावड़ा उस समय युद्ध का मैदान बन गया जब भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के एक नेता की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे और उनकी पुलिस के साथ झड़प हो गई। इस दौरान पत्थरबाजी हुई और टायर जलाकर सड़कों को बंद किया गया।

दंगारोधी साजो-सामान से लैस पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, लाठीचार्ज किया और पानी की बौछारें कीं। दोनों शहरों में भाजपा का यह प्रदर्शन करीब तीन घंटे तक चला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\