देश की खबरें | राजस्थान में पारंपरिक उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया रक्षाबंधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में रक्षाबंधन का त्योहार सोमवार को पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया, जहां बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें मिठाई खिलाई।

जयपुर, 19 अगस्त राजस्थान में रक्षाबंधन का त्योहार सोमवार को पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया, जहां बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें मिठाई खिलाई।

कोटा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन महिलाओं के साथ यह त्योहार मनाया, जिन्होंने कोरोना वायरस के कारण अपने भाइयों सहित परिवार के सदस्यों को खो दिया है।

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के आवास पर पहुंचकर उन्हें राखी बांधी और मिठाई खिलाई।

उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा के निर्देश पर रक्षाबंधन के अवसर पर राज्य रोडवेज की बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई।

अधिकारी ने कहा, “महिलाओं को राजस्थान में एसी, वोल्वो और ऑल इंडिया परमिट बसों को छोड़कर सभी श्रेणियों की बसों में सोमवार रात 11.59 बजे तक मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है।”

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा और अन्य नेताओं ने त्योहार की शुभकामनाएं दीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now