देश की खबरें | रक्षा बंधन:वृन्दावन में रहने वाली विधवाओं ने प्रधानमंत्री को भेजीं 501 राखियां

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मथुरा ज़िले के वृन्दावन में रहने वाली विधवाओं ने रक्षाबंधन के पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 501 राखियां तथा 75 राष्ट्रीय ध्वज भेजे हैं।

मथुरा (उप्र), 10 अगस्त मथुरा ज़िले के वृन्दावन में रहने वाली विधवाओं ने रक्षाबंधन के पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 501 राखियां तथा 75 राष्ट्रीय ध्वज भेजे हैं।

सुलभ इंटरनेशनल के मीडिया सलाहकार मदन झा ने बुधवार को बताया कि सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक ने मंगलवार को यहां मां शारदा आश्रम में विधवाओं के लिए राखी बनाने का कार्यक्रम आयोजित किया।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है।

झा ने बताया कि इन राखियों को संस्था के एक प्रतिनिधि द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय में पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले तक कुछ विधवाएं रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने के लिए प्रधानमंत्री के आवास पर जाती थीं। लेकिन पिछले दो वर्षों से वे कोविड के कारण प्रधानमंत्री को राखी बांधने नहीं जा सकीं।

उन्होंने बताया कि इस बार प्रधानमंत्री कार्यालय से सम्पर्क किया गया है और अनुमति मिलने पर कुछ महिलाएं प्रधानमंत्री क़ो राखी बांधने जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि वृन्दावन के अलग-अलग आश्रमों में रहने वाली विधवाओं एवं परित्यक्त महिलाओं ने प्रधानमंत्री की तस्वीरों वाली विशेष राखियां तैयार की हैं।

प्रधानमंत्री की रंगीन तस्वीरों वाली ये राखियां मां शारदा और राधाटीला आश्रम में रहने वाली वृद्ध विधवाओं के द्वारा तैयार की गई हैं।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज