देश की खबरें | राकेश टिकैत ने गाजीपुर बॉर्डर पर जलजमाव वाली सड़क पर धरना जारी रखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर गाजीपुर में जलजमाव वाली सड़क पर अपने समर्थकों के साथ शनिवार को धरना जारी रखा। भारी बारिश के कारण किसान यूनियनों की ओर से लगाए गए तंबुओं और अन्य ढांचो को क्षति पहुंची है।

गाज़ियाबाद, 11 सितंबर भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर गाजीपुर में जलजमाव वाली सड़क पर अपने समर्थकों के साथ शनिवार को धरना जारी रखा। भारी बारिश के कारण किसान यूनियनों की ओर से लगाए गए तंबुओं और अन्य ढांचो को क्षति पहुंची है।

दिल्ली- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में भारी बारिश हुई है। गाज़ीपुर के फ्लाईओवर पर पानी भर गया जिसे प्रदर्शनकारी किसानों ने पिछले साल नवंबर से बाधित किया हुआ है।

बीकेयू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने कहा, “बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने जलजमाव वाली सड़क पर बैठकर धरना जारी रखा। हम मांग करते रहे हैं कि यहां से दिल्ली की ओर जाने वाले नालों की सफाई कराई जाए लेकिन संबंधित अधिकारियों ने इस पर कभी ध्यान नहीं दिया।”

उन्होंने कहा कि जलभराव और भारी बारिश ने प्रदर्शनकारियों द्वारा लगाए गए कई तंबू, लंगर और अस्थायी ढांचे को नुकसान पहुंचाया है।

मलिक ने कहा, “अब प्रदर्शनकारी किसानों ने तीनों मौसम (सर्दी, गर्मी और बरसात) देख लिए है। किसान अब किसी से नहीं डरने वाले हैं।”

विभिन्न किसान संघों के संगठन संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में सैड़कों किसान पिछले साल नवंबर से दिल्ली की तीन सीमाओं-गाजीपुर, टीकरी और सिंघु बॉर्डर पर केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट