देश की खबरें | राज्यसभा सचिवालय ने अरुण जेटली के नाम पर कर्मचारी कल्याण योजना शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्यसभा सचिवालय ने दिवंगत भाजपा नेता अरुण जेटली के नाम पर एक कर्मचारी कल्याण योजना शुरू की है।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई राज्यसभा सचिवालय ने दिवंगत भाजपा नेता अरुण जेटली के नाम पर एक कर्मचारी कल्याण योजना शुरू की है।

राज्यसभा के सदस्य रहे जेटली के परिवार को मिलने वाली पेंशन से इस योजना के लिए राशि दी जाएगी।

यह भी पढ़े | जयपुरः सीएम अशोक गहलोत के आवास पर कैबिनेट की बैठक खत्म, फेयरमॉन्ट होटल के लिए निकले राज्य के मंत्री: 14 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को कहा गया कि इस योजना के तहत सचिवालय के समूह ''सी'' कर्मचारियों के बच्चों को उच्च तकनीकी एवं पेशेवर शिक्षा के लिए तीन छात्रवृत्ति दी जाएंगी।

बयान के मुताबिक, इसके अलावा मृत्यु और चिकित्सा आपातकाल की स्थिति में कर्मचारियों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़े | कांग्रेस नेता संजय झा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निलंबित.

अरुण जेटली की पत्नी संगीता ने पिछले साल राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू से अपील की थी कि वह परिवार को मिलने वाली पेंशन को सचिवालय के कर्मचारियों के लिए उपयोग में लाएं।

नायडू के निर्देश के आधार पर सचिवालय ने ''समूह 'सी' कर्मचारियों के लिए श्री अरुण जेटली वित्तीय सहायता'' योजना तैयार की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\