ताजा खबरें | विपक्ष के हंगामे व वाकआउट के बीच राज्यसभा की बैठक दिन भर के लिए स्थगित

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. पेगासस जासूसी विवाद, कृषि कानूनों सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही बार बार बाधित हुई। साथ ही कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और द्रमुक सदस्यों ने सदन से वाकआउट भी किया।

नयी दिल्ली, नौ अगस्त पेगासस जासूसी विवाद, कृषि कानूनों सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही बार बार बाधित हुई। साथ ही कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और द्रमुक सदस्यों ने सदन से वाकआउट भी किया।

हालांकि इस दौरान सरकार तीन महत्वपूर्ण विधेयकों को सदन से मंजूरी दिलाने में सफल रही। कराधान विधि (संशोधन) विधेयक, 2021, अधिकरण सुधार विधेयक, 2021 और केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2021 को मंजूरी दिए जाने के बाद सदस्यों ने विशेष उल्लेख के जरिए लोक महत्व के अपने मुद्दे उठाए। इसके बाद उपसभापति हरिवंश ने बैठक दिन भर के लिए स्थगित कर दी।

इससे पहले तीन बार के स्थगन के बाद अपराह्न साढ़े तीन बजे बैठक शुरू होने पर विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कराधान विधि (संशोधन) विधेयक को पूरक एजेंडे में शामिल किए जाने पर आपत्ति जतायी। उन्होंने कहा कि ऐसे अहम विधेयक को चर्चा के लिए लाए जाने से पहले सदस्यों को पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘घंटे-दो घंटे पहले ऐसे अहम विधेयक को लाया जाना न्यायोचित नहीं है। सरकार को सोच समझकर इसे एजेंडे में शामिल करना चाहिए। ऐसी गलत चीजों का हम समर्थन नहीं करते हैं। इसलिए हम सदन से बहिर्गमन करते हैं।’’

इस पर सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब पूरक एजेंडा वितरित किया गया है। उन्होंने कहा कि देश हित में इस विधेयक को पूरक एजेंडा में शामिल किया गया है।

खड़गे के साथ तृणमूल कांग्रेस के सुखेंदु शेखर राय और द्रमुक के तिरुचि शिवा ने भी विधेयक को सदन में लाने के सरकार के तरीके का विरोध किया। कांग्रेस के बाद तृणमूल कांग्रेस और द्रमुक के सदस्य भी सदन से वाकआउट कर गए।

इसके बाद सदन में दो विधेयकों पर चर्चा हुयी और उन्हें मंजूरी दी गयी।

इससे पहले सुबह सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की 79वीं वर्षगांठ पर आजादी के आंदोलन के शहीदों को याद किया और पूरे सदन ने उन्हें कुछ क्षणों का मौन रख श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद सभापति ने तोक्यो ओलंपिक में भारत के शानदार प्रर्दशन का उल्लेख किया।

इसके बाद सभापति ने सदन को बताया कि उन्हें नियम 267 के तहत सात-आठ नोटिस मिले हैं जो पेगासस, किसानों और बाढ़ के मुद्दे पर हैं। नायडू ने कहा कि कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में उन्होंने किसानों के मुद्दे पर चर्चा की सहमति जताई थी और इस मंशा से सरकार को भी अवगत करा दिया था। सभापति ने कहा कि वह किसानों, महंगाई और भारी बारिश से पैदा हुई बाढ़ की स्थिति के मुद्दे पर चर्चा कराने को तैयार हैं।

लेकिन इसी बीच विपक्ष के कुछ सदस्यों ने पेगासस पर चर्चा की मांग करते हुए हंगामा आरंभ कर दिया।

हंगामा बढ़ता देख सभापति ने सदन की कार्यवाही 11 बजकर करीब 20 मिनट पर दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही आरंभ हुई उपसभापति हरिवंश ने प्रश्नकाल चलाने की कोशिश की। इसी बीच विपक्षी सदस्यों का हंगामा आरंभ हो गया और उपसभापति ने कुछ क्षणों के भीतर ही सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

हंगामे के कारण सदन में शून्यकाल और प्रश्नकाल दोनों नहीं हो सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी