देश की खबरें | राज्यसभा चुनाव: गोवा भाजपा अध्यक्ष सदानंद शेट तनावडे ने किया नामांकन, विपक्ष नहीं उतारेगा उम्मीदवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गोवा इकाई के अध्यक्ष सदानंद म्हालू शेट तनावडे ने राज्य की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के वास्ते मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। राज्यसभा चुनाव के तहत 24 जुलाई को मतदान होना है।

नयी दिल्ली/पणजी, 11 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गोवा इकाई के अध्यक्ष सदानंद म्हालू शेट तनावडे ने राज्य की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के वास्ते मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। राज्यसभा चुनाव के तहत 24 जुलाई को मतदान होना है।

तनावडे का बिना किसी मुकाबले के ‘सर्वसम्मति से’ चुना जाना तय है, क्योंकि गोवा में सभी विपक्षी दलों ने संयुक्त रूप से भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ कोई भी उम्मीदवार नहीं उतारने का संकल्प लिया है।

तनावडे ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और अन्य विधायकों की मौजूदगी में गोवा विधानसभा परिसर में निर्वाचन अधिकारी नम्रता उलमान के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 33, कांग्रेस के तीन, आम आदमी पार्टी (आप) के दो और गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) तथा रेवोल्यूशनरी गोअन्स पार्टी (आरजीपी) के एक-एक विधायक हैं।

विपक्षी दलों ने मैराथन बैठक की और मंगलवार शाम सभी सात विधायकों के हस्ताक्षर वाला एक साझा बयान जारी किया।

बयान में कहा गया है कि विपक्ष ने एक “राजनीतिक रणनीति” के तहत गोवा के हित में राज्यसभा चुनाव के लिए कोई उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है।

कांग्रेस, आप, रिवोल्यूशनरी गोअन्स पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने इस बयान पर हस्ताक्षर किए हैं।

तनावडे जनवरी 2020 से पार्टी की गोवा इकाई के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल रहे हैं।

राज्यसभा चुनाव 24 जुलाई को होने हैं।

भाजपा के गोवा से सदस्य विनय डी. तेंदुलकर का कार्यकाल इस माह के अंत में पूरा हो रहा है। इस वजह से द्विवार्षिक चुनाव हो रहे हैं।

तनावडे ने नामांकन के बाद कहा, ‘‘मुझे यह मौका देने के लिए मैं भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा महासचिव बी एल संतोष, गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत और अपनी पार्टी का शुक्रगुजार हूं।’’

उन्होंने दावा किया कि नामांकन दाखिल करने के दौरान भाजपा और समर्थक दलों के सभी विधायक मौजूद थे।

इससे पहले दिन में आम आदमी पार्टी की गोवा इकाई के अध्यक्ष अमित पालेकर ने मंगलवार को पणजी में कहा कि उनकी पार्टी राज्यसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी, क्योंकि उसके पास जरूरी संख्या बल नहीं है और वह चुनाव प्रक्रिया में भी हिस्सा नहीं लेगी।

पालेकर ने संवाददाताओं से कहा, “हम विधानसभा का कीमती समय बर्बाद नहीं करना चाहते। हम इसके पक्षधर नहीं हैं। हम राज्यसभा चुनाव तब लड़ेंगे, जब हमारे पास जरूरी संख्या बल होगा।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

MI vs KKR T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें