देश की खबरें | राजपूत मौत : सीबीआई ने बिहार पुलिस से केस डायरी हासिल की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी मामले के संबंध में सीबीआई ने बिहार पुलिस से केस डायरी और संबंधित दस्तावेज हासिल कर लिये हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात अगस्त अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी मामले के संबंध में सीबीआई ने बिहार पुलिस से केस डायरी और संबंधित दस्तावेज हासिल कर लिये हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रक्रिया के मुताबिक दस्तावेज जांच अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनिल कुमार यादव को सौंपे गए।

यह भी पढ़े | Air India Express Aircraft From Dubai Overshoots Runway at Calicut Airport in Kozhikode, Crashes Into Valley: केरल में कोझिकोड में रनवे पर फिसलकर दो टुकड़ों में टूटा एयर इंडिया का विमान, पायलट समेत 3 की मौत, देखें VIDEO.

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राजपूत की गर्लफ्रेंड बताई जा रही रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना पुलिस द्वारा दर्ज कथित आपराधिक साजिश और खुदकुशी के लिये उकसाने के मामले की जांच बृहस्पतिवार को अपने हाथों में ले ली थी।

उन्होंने कहा कि सीबीआई निदेशक आर के शुक्ला ने भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या और अगस्तावेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर मामलों की जांच करने वाले विशेष जांच दल (एसआईटी) को इस संवेदनशील मामले की जांच सौंपी है।

यह भी पढ़े | गृह मंत्री अमित शाह के आदेश के बात एनडीआरएफ की टीम केरल के लिए रवाना: 7 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस अधीक्षक नूपुर प्रसाद के नेतृत्व वाले दल की प्रगति की निगरानी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी उप महानिरीक्षक गगनदीप गंभीर और संयुक्त निदेशक मनोज शशिधर करेंगे। दोनों अधिकारी गुजरात कैडर के आईपीएस हैं।

सूत्रों ने कहा कि इस मामले की निगरानी शीर्ष स्तर पर दैनिक आधार पर होगी।

इस मामले में मुंबई पुलिस द्वारा दुर्घटनावश मौत रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की गई थी जबकि पटना पुलिस ने अभिनेता के पिता के के सिंह की शिकायत पर चक्रवर्ती, उनके माता-पिता (संध्या चक्रवर्ती और इंद्रजीत चक्रवर्ती), उनके भाई शौविक, सैम्युअल मिरांडा, श्रुति मोदी और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें