देश की खबरें | सात राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में 43 पुलों को बृहस्पतिवार को राष्ट्र को समर्पित करेंगे राजनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्रों में निर्मित 43 पुलों को बृहस्पतिवार को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 23 सितम्बर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्रों में निर्मित 43 पुलों को बृहस्पतिवार को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि 43 पुलों में लद्दाख के भी सात पुल शामिल हैं, जो रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं और ये सशस्त्र बलों की सैनिकों और हथियारों के आवागमन में मदद करेंगे।

यह भी पढ़े | Union Minister Suresh Angadi Dies: सुरेश अंगड़ी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा- अंगड़ी एक असाधारण कार्यकर्ता, समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री थे.

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘रक्षा मंत्री सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पुलों का उद्घाटन एक ऑनलाइन कार्यक्रम में करेंगे।’’

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा निर्मित इन पुलों का उद्घाटन ऐसे समय किया जा रहा है, जब पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच गतिरोध उत्पन्न है।

यह भी पढ़े | बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा और मंत्री प्रह्लाद जोशी दिवंगत सुरेश अंगड़ी के आवास पर पहुंचे: 23 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इन पुलों में से 10 जम्मू कश्मीर में, दो हिमाचल प्रदेश में, आठ-आठ उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश और चार-चार सिक्किम और पंजाब में स्थित हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सिंह अरुणाचल प्रदेश में तवांग जाने वाली एक महत्वपूर्ण सड़क पर नेचिफू सुरंग की भी आधारशिला रखेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड