देश की खबरें | राजनाथ सिक्किम में ऊंचाई वाले क्षेत्र में सेना के जवानों के साथ मनाएंगे दशहरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को सिक्किम में ऊंचाई पर स्थित सीमा क्षेत्र में सेना के जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे और इस अवसर पर ‘शस्त्र पूजा’ करेंगे। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को सिक्किम में ऊंचाई पर स्थित सीमा क्षेत्र में सेना के जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे और इस अवसर पर ‘शस्त्र पूजा’ करेंगे। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

रक्षा मंत्री ने सिक्किम में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास सीमाई क्षेत्र में सैनिकों के साथ दशहरा मनाने का फैसला ऐसे समय किया है जब पूर्वी लद्दाख में सीमा पर चीन के साथ भारत का गतिरोध चल रहा है।

यह भी पढ़े | कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 5,778 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,88,551 हुई, अब तक 10,770 मरीजों की मौत: 22 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री दो दिवसीय दौरे के लिए शनिवार दोपहर सिक्किम जाएंगे और इस दौरान वह भारतीय सेना की कुछ सीमा चौकियों का दौरा करेंगे तथा आधारभूत संरचना से जुड़ी परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।

सूत्र ने बताया, ‘‘रक्षा मंत्री शनिवार रात सैनिकों के साथ दशहरा मनाएंगे । रविवार को वह वहां ‘शस्त्र पूजा’ करेंगे।

यह भी पढ़े | दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को सौगात, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने की छुट्टी यात्रा भत्ता के बदले नगद भुगतान और विशेष अग्रिम त्योहार पैकेज देने की घोषणा.

सिंह पिछले कुछ साल से दशहरा पर ‘शस्त्र पूजा’ कर रहे हैं। पिछले साल फ्रांस के दौरे के दौरान दशहरा के मौके पर उन्होंने तटीय शहर बॉर्डिऑक्स में ‘शस्त्र पूजा’ की थी।

एक अधिकारी ने बताया कि दशहरा मनाने के लिए रक्षा मंत्री के सिक्किम जाने से सैनिकों का मनोबल बढ़ेगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान