देश की खबरें | राजनाथ ने ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ग्रांट शेप्स से फोन पर बातचीत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ग्रांट शेप्स से टेलीफोन पर बातचीत की और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत-ब्रिटेन के बीच गहन सहयोग विकसित करने के तरीकों पर चर्चा की।

नयी दिल्ली, 13 नवंबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ग्रांट शेप्स से टेलीफोन पर बातचीत की और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत-ब्रिटेन के बीच गहन सहयोग विकसित करने के तरीकों पर चर्चा की।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार सिंह और शेप्स ने दोनों देशों के बीच जारी द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी की संक्षिप्त समीक्षा की और नए-नए क्षेत्रों में संभावित सहयोग पर बातचीत की।

मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ग्रांट शेप्स से 13 नवंबर को फोन पर बातचीत की। दोनों मंत्रियों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए रक्षा और सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा की।’’

बयान के अनुसार, ‘‘ग्रांट शेप्स ने रक्षा मंत्री सिंह को निकट भविष्य में ब्रिटेन यात्रा का न्योता दिया। सिंह ने रक्षा मंत्री के रूप में नियुक्ति पर शेप्स को बधाई दी।’’

शेप्स को अगस्त में ब्रिटेन का रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया था। उन्होंने बेन वालास की जगह ली थी।

सिंह और शेप्स की टेलीफोन वार्ता ऐसे समय में हुई है जब विदेश मंत्री एस जयशंकर ब्रिटेन के दौरे पर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट