देश की खबरें | सी-20 का तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन 29 जुलाई से जयपुर में, राजनाथ सिंह शिरकत करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जी-20 के सहभागी समूह सिविल20 (सी20) का तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन 29 जुलाई को जयपुर में शुरू होगा जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी भाग लेंगे।

जयपुर, 27 जुलाई जी-20 के सहभागी समूह सिविल20 (सी20) का तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन 29 जुलाई को जयपुर में शुरू होगा जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी भाग लेंगे।

आधिकारिक बयान के अनुसार तीन दिवसीय कार्यक्रम में पिछले आठ महीनों में विचार-विमर्श के बाद इसके 16 कार्य समूहों द्वारा तय नीतिगत सिफारिशें प्रस्तुत की जाएंगी।

इसके अनुसार सी20 का शिखर सम्मेलन 29-31 जुलाई तक तीन दिन के लिए जयपुर में होने जा रहा है।

सम्मेलन के उद्घाटन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री गहलोत, सी20 की अध्यक्ष माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) और मेक्सिको दूतावास के राजदूत फेडरिको सालास लोटफे शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम में 700 से अधिक प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे, जिनमें दुनिया भर के नागरिक समाज संगठन, प्रसिद्ध संस्थानों के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ और जी20 अधिकारी शामिल होंगे।

सी20 शिखर सम्मेलन के समापन समारोह में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, जी20 इंडिया के शेरपा अमिताभ कांत शामिल होंगे।

पृथ्वी कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी अयान शेख का शहर में निकाला गया जुलूस, पुलिस ने शुरू की डिजिटल साक्ष्यों की तलाश (Watch Video)