देश की खबरें | राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बल युद्ध हताहत कल्याण कोष में योगदान के लिए वेबसाइट शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को एक वेबसाइट की शुरुआत की, जिससे आम नागरिक सशस्त्र बल युद्ध हताहत कल्याण कोष (एएफबीसीडब्ल्यूएफ) में योगदान कर सकेंगे।

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को एक वेबसाइट की शुरुआत की, जिससे आम नागरिक सशस्त्र बल युद्ध हताहत कल्याण कोष (एएफबीसीडब्ल्यूएफ) में योगदान कर सकेंगे।

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एएफबीसीडब्ल्यूएफ एक त्रि-सेवा कोष है, जिसका उपयोग हमारे उन सैनिकों, नाविकों और वायुसैनिकों के परिवारों को तत्काल वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए किया जाता है, जो सैन्य अभियानों में अपने प्राण न्योछावर कर देते हैं या गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं।

पोर्टल - ‘मां भारती के सपूत’ (एमबीकेएस) - को यहां राष्ट्रीय समर स्मारक परिसर में एक समारोह के दौरान शुरू किया गया।

थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि चुनौतियों का सामना करते हुए सेना के तीनों अंगों ने अपना कर्तव्य पूरी लगन से निभाया है।

उन्होंने कहा, ‘‘और, सैनिक इस गौरवशाली परंपरा के आधार हैं। यह वेबसाइट पारदर्शी और सरल तरीके से आर्थिक सहायता प्रदान करने में मदद करेगी।’’

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने एक वीडियो संदेश में लोगों से कोष में योगदान करने का आग्रह किया। वह इस पहल के 'गुडविल अंबेसडर' हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू