देश की खबरें | राजनाथ सिंह, जावडेकर ने राष्ट्रपति के चुनिंदा भाषणों पर आधारित दो किताबों का विमोचन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और प्रकाश जावडेकर ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के चुनिंदा भाषणों पर आधारित दो किताबों का विमोचन किया । किताब में कोविड-19 से निपटने में देश के प्रयासों का भी जिक्र किया गया है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 19 नवंबर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और प्रकाश जावडेकर ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के चुनिंदा भाषणों पर आधारित दो किताबों का विमोचन किया । किताब में कोविड-19 से निपटने में देश के प्रयासों का भी जिक्र किया गया है ।

‘रिपब्लिकन एथिक वॉल्यूम तीन’ और ‘लोकतंत्र के स्वर’ किताबों का विमोचन करते हुए रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति का संबोधन नए भारत के दृष्टिकोण को प्रस्तुत करता है ।

यह भी पढ़े | PoK में भारतीय सेना की पिनप्वाइंट स्ट्राइक’ की बातें अफवाह: लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह.

उन्होंने कहा, ‘‘उनके शब्दों पर आधारित किताब का विमोचन करना मेरे लिए सम्मान की बात है। हमारे राष्ट्रपति विशाल हृदय वाले हैं जिनके कथन और कार्यों में समानता है। वह जो कहते हैं वो करते हैं, जिससे उनकी काफी विश्वसनीयता है।’’

सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि किताब संदर्भ के लिए और हर किसी के लिए उपयोगी होगी।

यह भी पढ़े | Up Assembly Elections 2022: योगी सरकार के खिलाफ, अखिलेश और शिवपाल सिंह यादव की पार्टी 2022 चुनाव के लिए करेगी गठबंधन.

उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ने विभिन्न विषयों पर कई प्रेरक भाषण दिए हैं। इस किताब में उनके सभी भाषण इस देश के आत्मविश्वास को दिखाते हैं। इस किताब में कोविड-19 से निपटने में देश के प्रयासों पर उनका संबोधन भी है जहां भारत ने दूसरे देशों की तुलना में अच्छा काम किया और बहादुरी से अपनी सीमाओं की भी रक्षा की। यह सभी के लिए एक संदर्भ पुस्तिका है।’’

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि कार्यक्रम में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, थल सेना प्रमुख एम एम नरवणे और उप वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल एच एस अरोड़ा भी मौजूद थे।

‘रिपब्लिकन एथिक वॉल्यूम-तीन’ कोविंद के राष्ट्रपति कार्यकाल के तीसरे वर्ष के चुनिंदा भाषणों का संग्रह है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी