देश की खबरें | राजनाथ व जयशंकर को ब्लिंकन की टिप्पणी को नकारना चाहिए था: राकांपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता मजीद मेमन ने बुधवार को यहां आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह और एस. जयशंकर को भारत में कथित ‘मानवाधिकार हनन’ के संबंध में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की टिप्पणी को ‘कम से कम' नकारना तो चाहिए था, लेकिन वे दोनों चुप रहे।

मुंबई, 13 अप्रैल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता मजीद मेमन ने बुधवार को यहां आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह और एस. जयशंकर को भारत में कथित ‘मानवाधिकार हनन’ के संबंध में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की टिप्पणी को ‘कम से कम' नकारना तो चाहिए था, लेकिन वे दोनों चुप रहे।

मेमन ने यह भी कहा कि जब ब्लिंकन ने एक संवाददाता सम्मेलन में दोनों मंत्रियों की उपस्थिति में ये टिप्पणी की तो मंत्रियों के कथित रूप से चुप रहने से दुनिया में क्या संदेश गया है?

राकांपा नेता ने यहां मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की। इस दौरान पार्टी प्रमुख शरद पवार उनके साथ थे।

ब्लिंकन ने कहा था कि अमेरिका भारत में हाल की कुछ "घटनाओं" पर नजर रख रहा है, जिनमें कुछ सरकारी अधिकारियों द्वारा मानवाधिकारों के हनन में वृद्धि भी शामिल है। उन्होंने जोर दिया कि अमेरिका साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के संबंध में अपने भारतीय भागीदारों के साथ नियमित रूप से संपर्क में रहता है।

राकांपा नेता मेमन ने कहा कि अगर हमारे देश के खिलाफ कुछ बयान या इस हद तक आरोप लगाए जा रहे हैं कि अधिकारियों द्वारा मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन किया गया है, तो कम से कम दो विद्वान मंत्रियों को उसे नकारना तो चाहिए था।

उन्होंने कहा, "उन्हें कम से कम कहना चाहिए था कि यह खबर अतिरंजित है, यह खबर गलत है। लेकिन दोनों मंत्री चुप रहे। दुनिया को क्या संदेश गया है?"

भारत ने विदेशी सरकारों और मानवाधिकार समूहों द्वारा उन आरोपों को खारिज कर दिया है कि देश में नागरिक स्वतंत्रता में कमी आयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Gold Rate Today, March 01, 2026: उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K के आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Ayatollah Ali Khamenei Dies: अमेरिका के दावे के बीच ईरानी स्टेट मीडिया की पुष्टि, US-इज़रायल के हमले में ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ खामेनेई की मौत

\