देश की खबरें | राजनाथ ने मलेशियाई रक्षा मंत्री से की चर्चा, औद्योगिक सहयोग मजबूत करने पर जोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को मलेशिया के रक्षा मंत्री मोहम्मद हसन के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और लोकतंत्र तथा कानून के शासन पर आधारित साझा मूल्यों एवं भरोसे के अनुरूप समग्र रक्षा और रणनीतिक भागीदारी को विस्तारित करने पर जोर दिया। दोनों रक्षा मंत्रियों के बीच वार्ता मुख्य रूप से औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने के उपाय ढूंढ़ने पर केंद्रित थी।

नयी दिल्ली, 10 जुलाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को मलेशिया के रक्षा मंत्री मोहम्मद हसन के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और लोकतंत्र तथा कानून के शासन पर आधारित साझा मूल्यों एवं भरोसे के अनुरूप समग्र रक्षा और रणनीतिक भागीदारी को विस्तारित करने पर जोर दिया। दोनों रक्षा मंत्रियों के बीच वार्ता मुख्य रूप से औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने के उपाय ढूंढ़ने पर केंद्रित थी।

तीन-दिवसीय मलेशिया यात्रा पर पहुंचे सिंह ने प्रधानमंत्री अनवर बिन इब्राहिम से मुलाकात कर उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शुभकामनाएं दीं।

सिंह और हसन ने दोनों देशों के बीच वर्ष 1993 में रक्षा और सहयोग को लेकर हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) में एक संशोधन को अपनी-अपनी अनुमति दे दी।

रक्षा मंत्रालय ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘दोनों पक्षों ने औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने के उपायों की पहचान करने पर विशेष ध्यान देने के साथ द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और विस्तारित करने की पहल पर चर्चा की।’’

बयान में कहा गया कि दोनों मंत्रियों ने आपसी विश्वास और समझ, सामान्य हितों और लोकतंत्र और कानून के शासन के साझा मूल्यों पर आधारित ‘उन्नत रणनीतिक साझेदारी’ को पूरी तरह से लागू करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

वार्ता के दौरान सिंह ने सैन्य आधुनिकीकरण और रखरखाव योजनाओं में मलेशियाई सशस्त्र बलों का सहयोग करने में भारतीय रक्षा उद्योग की क्षमता को रेखांकित किया।

मलेशिया उन मुट्ठी भर देशों में से एक है जो भारत के स्वदेशी रूप से विकसित तेजस विमान की खरीद में गहरी रुचि दिखा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now