देश की खबरें | राजेंद्र नगर उपचुनाव : कांग्रेस प्रत्याशी ने जलसंकट का मुद्दा उठाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रेम लता के अनुसार क्षेत्र में नालियां जाम होना, जल-जमाव और स्वच्छ पेयजल की कमी प्रमुख मुद्दों में शामिल हैं।

नयी दिल्ली, 12 जून दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रेम लता के अनुसार क्षेत्र में नालियां जाम होना, जल-जमाव और स्वच्छ पेयजल की कमी प्रमुख मुद्दों में शामिल हैं।

प्रेम लता ने कहा, ‘‘पांडव नगर, इंद्रपुरी जेजे कॉलोनी, टोडापुर बाल्मीकि मोहल्ला, दसघरा बाल्मीकि मोहल्ला जैसे क्षेत्रों में मानसून की बारिश से पहले की बारिश के कारण ही बाढ़ आ जाती है, जिससे लोगों का जीवन असहनीय हो जाता है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी पिछले आठ साल से इन नालियों में से गाद निकालने के नाम पर भ्रष्टाचार में लिप्त है।

कांग्रेस उम्मीदवार ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व विधायक राघव चड्ढा ने दिल्ली जल बोर्ड का उपाध्यक्ष होने के बावजूद राजेंद्र नगर इलाके में जल-जमाव के मुद्दों को हल करने और पीने के पानी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कुछ नहीं किया।

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी निष्क्रियता और उदासीन रवैये के कारण, राजेंद्र नगर के लोग एक अनकही पीड़ा झेल रहे हैं। भाजपा और आप ने अपने-अपने बड़े नेताओं को मैदान में उतारा है। लेकिन कोई भी क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को हल करने की बात नहीं करता है।’’

कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अनिल कुमार ने एक बयान में दावा किया कि आप और भाजपा के विधायकों ने स्वच्छता और नालियों की सफाई के नाम पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने के अलावा लोगों के लिए कोई काम नहीं किया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ‘‘आप सरकार की जल-जमाव की समस्या को दूर करने की कोई योजना नहीं है, क्योंकि उसने अब तक एक जल निकासी मास्टर प्लान तैयार नहीं किया है। भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम ने चार फुट चौड़ी नालियों की सफाई नहीं की, जबकि आप सरकार ने चार फुट से अधिक चौड़े नालों की सफाई नहीं की।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

MI vs KKR T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें