एजेंसी न्यूज

Rajasthan: महिला ने चांदी की पायल चोरी के संदेह में चार वर्षीय बच्ची की हत्या की

राजस्थान के झालावाड़ जिले में चांदी की पायल चोरी करने के संदेह में चार साल की बच्ची की एक महिला ने गला दबाकर हत्या कर दी और शव को अपने घर में रेत के टीले में दफना दिया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.

Rajasthan: महिला ने चांदी की पायल चोरी के संदेह में चार वर्षीय बच्ची की हत्या की
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

कोटा (राजस्थान), 10 मई : राजस्थान (Rajasthan) के झालावाड़ जिले में चांदी की पायल चोरी करने के संदेह में चार साल की बच्ची की एक महिला ने गला दबाकर हत्या कर दी और शव को अपने घर में रेत के टीले में दफना दिया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक जिले के भवानी मंडी थाना क्षेत्र में 29 वर्षीय महिला शनिवार शाम को टॉफी देने के बहाने बहला-फुसलाकर बच्ची को अपने घर में ले गई. उसने बच्ची के सिर पर पत्थर से वार किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.

इसके बाद शव को घर में बालू के टीले में दफना दिया. गुमशुदगी की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई. रविवार सुबह घर से शव बरामद किया और उसी रात महिला को गिरफ्तार कर लिया. सोमवार को महिला को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: सोशल मीडिया पर संवेदनशील तस्वीर साझा करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

भवानीमंडी पुलिस स्टेशन के सर्कल इंस्पेक्टर महेश सिंह ने कहा कि तरुना नामक महिला ने अपराध करने की बात स्वीकार की है. उसके कब्जे से पायल बरामद कर ली गई है. पुलिस ने बताया कि महिला ने घटना के बारे में अपने पति को भी नहीं बताया.

चार साल की बच्ची मध्य प्रदेश के सुवासरा की रहने वाली थी और पिछले चार महीने से अपनी मां के साथ राजस्थान के झालावाड़ जिले के मेहरपुर गांव में अपने नाना-नानी के घर में रह रही थी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2022 08:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).