देश की खबरें | राजस्थान: भालू के हमले से महिला की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के पाली जिले के सिरियारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह भालू के हमले में 35 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जयपुर, एक दिसंबर राजस्थान के पाली जिले के सिरियारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह भालू के हमले में 35 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
थानाधिकारी गीता सिंह ने बताया कि जूनी फुलाद गांव के जंगल में लकड़ियां तोड़ने गई संतोष देवी (35) पर भालू ने अचानक हमला कर दिया।
उन्होंने बताया कि हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।
सिंह ने बताया कि घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
अस्पताल के एक चिकित्सक के अनुसार, भालू ने महिला की खोपड़ी व नाक तोड़ दी थी और उसकी आंखें बाहर निकाल दी थी।
चिकित्सक ने बताया कि महिला के पेट और गर्दन पर भी गहरे घाव थे।
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2024 08:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

