एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान: महिला ने अपने दो जुड़वां बच्चों के साथ पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के दूदू जिले में एक महिला ने अपने चार वर्षीय दो जुड़वां बच्चों के साथ पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | राजस्थान: महिला ने अपने दो जुड़वां बच्चों के साथ पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी की

जयपुर, 12 मार्च राजस्थान के दूदू जिले में एक महिला ने अपने चार वर्षीय दो जुड़वां बच्चों के साथ पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दूदू थाना के प्रभारी इंद्र प्रकाश यादव ने बताया कि सुनाडिया गांव में आशा देवी (30) ने अपने चार वर्षीय दो जुड़वां बेटे श्रेयांश और शिवांग के साथ पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

उन्होंने बताया कि महिला का पति मकान निर्माण में लोहे की शटरिंग का काम करता है।

यादव ने बताया कि इस संबंध में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 176 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये है और मामले की जांच उपखंड अधिकारी कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2024 09:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).