देश की खबरें | राजस्थान औद्योगिक हब बनेगा, उपखंड स्तर पर होगा निवेश : मीणा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा ने बुधवार को कहा कि उनका राज्य औद्योगिक निवेश के लिहाज से भारत का पसंदीदा गंतव्य बन रहा है और मौजूदा सरकार राजस्थान को औद्योगिक हब के रुप में विकसित करने पर जो दे रही है।

जयपुर, 18 अगस्त राजस्थान के उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा ने बुधवार को कहा कि उनका राज्य औद्योगिक निवेश के लिहाज से भारत का पसंदीदा गंतव्य बन रहा है और मौजूदा सरकार राजस्थान को औद्योगिक हब के रुप में विकसित करने पर जो दे रही है।

मीणा ने बुधवार को “राजस्थान में व्यापार और निवेश की असीम संभावनाएं” विषय पर आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में निवेश की संभावनाओं को देखते हुए उपखंड स्तर पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं।

राज्य सरकार और भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा आयोजित संगोष्ठी में अमेरिका, ब्रिटेन, दुबई, बहरीन, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात के साथ ही भारत के 11 राज्यों के करीब 225 से अधिक निवेशक डिजिटल माध्यम से जुड़े।

इस अवसर पर शासन सचिव आशुतोष ए. टी. पेडणेकर ने कहा,‘‘वर्तमान सरकार का क्लियर विजन है कि राज्य को औद्योगिक पावरहाउस बनाना है। इसी मंशा को लेकर सरकार नीतियां बना रही है। राज्य में तेजी से औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं। इस वित्तीय वर्ष में 100 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित होंगे।’’

उद्योग आयुक्त अर्चना सिंह ने कहा, ‘‘ दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर का करीब 40 प्रतिशत हिस्सा राजस्थान से गुजरता है। इस कॉरिडोर के दोनों तरफ लगभग 150 किमी को औद्योगिक गलियारे के रूप में विकसित किया जाएगा जिसके कारण राजस्थान में निवेश की अपार संभावनाएं है और इसे देखते हुए ही नीतियां बनाई जा रही है।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना -2019 के तहत नए निवेश पर रियायतें दी जा रही हैं। इतना ही नहीं निवेशक की जरुरतों को ध्यान में रखते हुए रियायतों का दायरा बढ़ाते हुए कस्टमाइज पैकेज का प्रावधान भी किया गया है। निवेश आकर्षित करने के लिए दी गई रियायतों के मामले में यह देश की पहली नीति है। दो साल से भी कम समय में इसके तहत करीब 89000 करोड़ के निवेश प्रस्तावों को प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं।’’

सेंट गोबेन इंडिया के प्रबंध निदेशक ए.आर. उन्नीकृष्णन ने कहा कि सेंट गोबेन राजस्थान में बड़ा निवेश करने जा रही, हर स्तर पर उसे राज्य सरकार का समर्थन मिल रहा है।

जेसीबी इंडिया के सीईओ दीपक शेट्टी ने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को हितों को पूरा ध्यान रखकर नीतियां बना रहीं हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका