देश की खबरें | राजस्थान : आईबी अधिकारी की हत्या के मामले में पत्नी और उसका प्रेमी दोषी करार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झालावाड़ की एक अदालत ने खुफिया ब्यूरो (आईबी) के एक अधिकारी की हत्या के मामले में उसकी पत्नी, निलंबित पुलिसकर्मी और अन्य को दोषी करार देते हुए अलग-अलग अवधि की कारावास की सजा सुनाई।

कोटा(राजस्थान), 15 मई झालावाड़ की एक अदालत ने खुफिया ब्यूरो (आईबी) के एक अधिकारी की हत्या के मामले में उसकी पत्नी, निलंबित पुलिसकर्मी और अन्य को दोषी करार देते हुए अलग-अलग अवधि की कारावास की सजा सुनाई।

अदालत ने राजस्थान पुलिस के निलंबित कर्मी को आजीवन कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई जबकि पीड़ित की पत्नी और एक अन्य दोषी को 14-14 वर्ष सश्रम कारावास की सजा दी।

अदालत ने एक अन्य आरोपी को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।

खुफिया ब्यूरो के नयी दिल्ली केंद्र में वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी के पद पर तैनात चेतन प्रकाश गालव की लाश फरवरी 2018 में झालावाड़ के रलायता स्थित रेलवे स्टेशन पर मिला था।

पुलिस ने शुरू में सीआरपीसी की धारा 174 (आत्महत्या आदि पर पुलिस द्वारा जांच और रिपोर्ट करना) के तहत मामला दर्ज किया था। हालांकि, अदालत ने अधिकारी के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए अदालत में याचिका दायर की थी और अदालत के आदेश पर पुलिस ने मामले की जांच की और इसे हत्या का मामला माना।

पुलिस ने दावा किया कि मृतक की पत्नी एवं पेशे से सरकारी स्कूल में अध्यापिका अनीता मीणा ने पुलिस कर्मी और प्रेमी प्रवीण राठौर के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और आरटीओ एजेंट शारुख खान को तीन लाख रुपये में सुपारी दी।

तीनों ने एक निजी मेडिकल नर्स संतोष निर्मल और एक अन्य आरोपी फरहान तथा एक नाबालिग लड़के के साथ मिलकर गालव की हत्या की योजना बनाई।

लोक अभियोजक दीपेश भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को बताया कि अदालत ने राठौर (35) और खान को भारतीय दंड संहिता और अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत साजिश, अपहरण और हत्या का दोषी ठहराया और उन्हें आजीवन कारावास की सजा के साथ एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

उन्होंने बताया कि अदालत ने मीणा और निर्मल को षडयंत्र और हत्या का दोषी करार दिया और 14-14 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई।

भारद्वाज ने बताया कि अदालत ने फरहान को बरी कर दिया गया, जबकि नाबालिग का मुकदमा किशोर न्यायालय में चला।

गालव की हत्या के पीछे का रहस्य हत्या के चार महीने बाद खान की गिरफ्तारी के साथ उजागर हुआ। उसने कथित तौर पर दो पड़ोसियों की मदद से गालव को झालावाड़ रेलवे स्टेशन से अगवा किया और उसे मारने के लिए केटामाइन की दोहरी खुराक का इंजेक्शन लगा दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\