एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान: विहिप ने ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ से निपटने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कुछ मुस्लिम युवकों द्वारा पांच हिंदू नाबालिग लड़कियों के कथित यौन शोषण की घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने बुधवार को ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ से निपटने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की।

देश की खबरें | राजस्थान: विहिप ने ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ से निपटने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की

जयपुर, पांच मार्च राजस्थान में कुछ मुस्लिम युवकों द्वारा पांच हिंदू नाबालिग लड़कियों के कथित यौन शोषण की घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने बुधवार को ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ से निपटने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की।

विहिप के क्षेत्रीय सचिव सुरेश उपाध्याय ने यहां एक प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ दोनों ही देशव्यापी समस्या बन गए हैं और राजस्थान भी इनसे अछूता नहीं है।

ब्यावर ब्लैकमेल मामले का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मुस्लिम युवक हिंदू लड़कियों से विभिन्न तरीकों से दोस्ती करते हैं और उनका शोषण करते हैं।’’

हाल ही में ब्यावर जिले में 10 युवकों, जिनमें से आठ मुस्लिम हैं, और तीन नाबालिग लड़कों द्वारा कथित तौर पर पांच नाबालिग लड़कियों का शोषण और ब्लैकमेल किया गया। बिजयनगर पुलिस थाने में मामले दर्ज किए गए।

उपाध्याय ने आरोप लगाया, ‘‘मुस्लिम लड़के हिंदू लड़कियों को धोखा देते हैं, उन्हें फंसाते हैं और फिर उन्हें नशा देकर या धमकाकर उनके अश्लील वीडियो बना उन्हें ब्लैकमेल करते हैं। मुस्लिम लड़कियां भी इसमें मुस्लिम लड़कों की मदद करती हैं।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘लड़कियों का शारीरिक शोषण होता है और सामूहिक दुष्कर्म के कई मामले भी सामने आते हैं। राजस्थान का कोई भी शहर लव जिहाद की घटनाओं से अछूता नहीं है।’’

विहिप के क्षेत्रीय सचिव ने कहा, ‘‘जब इन मुस्लिम युवकों की सच्चाई सामने आती है तो कई लड़कियां आत्महत्या कर लेती हैं। उनके परिवार अक्सर सामाजिक बदनामी के डर से घटना को छिपाते हैं।’’

उपाध्याय ने कहा कि हिम्मत दिखाने वाली कुछ लड़कियां ही पुलिस में मामले दर्ज कराती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह का एक ‘लव जिहाद’ का मामला ब्यावर जिले के बिजयनगर थाने में और दूसरा भीलवाड़ा के कोतवाली थाने में दर्ज किया गया था।’’

विहिप नेता ने आरोप लगाया कि पिछले दो साल में अकेले भीलवाड़ा जिले में ‘‘लव जिहाद’’ से जुड़े 24 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस आमतौर पर इन घटनाओं को लव जिहाद के मामले नहीं बल्कि प्रेम संबंध मानती है। वे बहुत कम कार्रवाई करते हैं और अक्सर उन्हें छिपा देते हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘राष्ट्रव्यापी साजिश के तहत मुसलमानों द्वारा पहले एक मकबरा (मजार) बनाकर, उसे धार्मिक स्थल में परिवर्तित करके व्यवस्थित रूप से सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया जाता है।’’

उन्होंने कहा कि समय के साथ, मकबरे का दायरा बढ़ता जाता है जिससे भूमि के बड़े हिस्से पर अवैध कब्जा हो जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘धार्मिक स्थलों की आड़ में इस तरह के अवैध भूमि कब्जे का जब स्थानीय लोग विरोध करते हैं तो ये विवाद अक्सर सांप्रदायिक दंगों में बदल जाते हैं।’’

उन्होंने कहा कि ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ के मामलों को रोकने के लिए सख्त कानूनों की जरूरत है।

बिजयनगर पुलिस ने पीड़िता के परिवार के सदस्यों की शिकायतों के आधार पर 16 फरवरी को तीन प्राथमिकी दर्ज की। जांच अधिकारी शेर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में आठ मुस्लिम और दो हिंदू शामिल हैं। तीनों नाबालिग भी मुस्लिम हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2025 12:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).