एजेंसी न्यूज

Rajasthan: अज्ञात व्यक्तियों ने किशोरी की गला घोंटकर हत्या की

राजस्थान के बूंदी जिले में एक घर में सोते समय 18 वर्षीय किशोरी की कथित रूप से गला घोंटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि मृतक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है.

Rajasthan: अज्ञात व्यक्तियों ने किशोरी की गला घोंटकर हत्या की
प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- pixabay)

कोटा, 15 अक्टूबर : राजस्थान के बूंदी जिले में एक घर में सोते समय 18 वर्षीय किशोरी की कथित रूप से गला घोंटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि मृतक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है. यौन उत्पीड़न की आशंका से अभी इनकार नहीं किया जा सकता. घटना उस समय हुई जब किशोरी अपने कमरे में सो रही थी और उसका चाचा बाहर बरामदे में था.

पुलिस उपाधीक्षक और सर्किल अधिकारी कैलाश चंद जाट के मुताबिक, रात में कुछ लोगों ने किशोरी के घर में घुसकर उसका गला घोंट दिया. सुबह जब उसका चाचा उठा तो उसने किशोरी को मृत पाया. उसके शव के पास रस्सी के दो टुकड़े पड़े थे. यह भी पढ़ें : बाइक दुर्घटना के बाद साई धरम तेज पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं: चिरंजीवी

रात के समय जब वारदात को अंजाम दिया गया, उस समय किशोरी के माता-पिता और भाई अपने खेत में फसल की रखवाली कर रहे थे. परिवार ने किसी भी संभावित संदिग्ध का नाम नहीं लिया है. नैनवा थाना प्रभारी बृजराज सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2021 03:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).