देश की खबरें | राजस्थान: कोटा में बिजली वाले तार के संपर्क में आकर दो व्यक्तियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कोटा जिले में सिमलिया थाना अंतर्गत 1100 केवी क्षमता वाले बिजली के तार के संपर्क में आकर दो व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोटा, 28 नवंबर राजस्थान के कोटा जिले में सिमलिया थाना अंतर्गत 1100 केवी क्षमता वाले बिजली के तार के संपर्क में आकर दो व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान झालवाड़ निवासी कमलेश भील (37) और चित्तूर जिला निवासी पप्पू सिंह राजपूत (35) के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि दोनों की मौत तब हुई जब वे बोरिंग मशीन का संचालन कर रहे थे। भील चालक का काम कर रहे थे, जबकि राजपूत ऑपरेटर का काम कर रहे थे।

सिमलिया पुलिस थाने के प्रभारी भंवर सिंह गुर्जर ने कहा कि ऊपर से गुजर रहे 1100 केवी वाले बिजली के तार के संपर्क में आने से दोनों की मौत हो गई।

गुर्जर ने कहा कि जब भील मशीन चला रहा था तभी बोरिंग का पाइप तार को छू गया। इससे इतना जोरदार करंट का प्रवाह हुआ कि चालक भील मशीन युक्त वाहन से उछलकर सड़क पर गिर पड़ा।

सबसे पहले वाहन का दरवाजा खालते समय बिजली की चपेट में राजपूत आया, लेकिन इसके बाद उसे बचाने के चक्कर में भील भी बिजली की चपेट में आ गया।

दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। गुर्जर ने कहा कि मृतकों का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी