देश की खबरें | राजस्थान: गहलोत के ओएसडी रहे दो अधिकारी हटाये गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सरकार ने दो विशेषधिकारियों (ओएसडी) को सोमवार को हटा दिया। जिन अधिकारियों को हटाया गया उनमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी रहे देवाराम सैनी भी हैं।

जयपुर, 25 दिसंबर सरकार ने दो विशेषधिकारियों (ओएसडी) को सोमवार को हटा दिया। जिन अधिकारियों को हटाया गया उनमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी रहे देवाराम सैनी भी हैं।

इन अधिकारियों को अभी किसी और पद पर नहीं लगाया गया है। राज्य के कार्मिक विभाग ने सोमवार को यह आदेश जारी किया।

आदेश के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. देवाराम सैनी और महिपाल कुमार को आगामी आदेश तक पदस्थापन की प्रतीक्षा (एपीओ) रखा जाता है। ये दोनों राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं।

सैनी लंबे समय से गहलोत के साथ रहे हैं।

राज्य के नये मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का ओएसडी राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के अधिकारी योगेश कुमार श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है।

सत्ता परिवर्तन के बाद गहलोत सरकार के कार्यकाल में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एवं सचिव को पहले ही हटाकर पदस्थापन की प्रतीक्षा (एपीओ) में रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\