Rajasthan: राजधानी जयपुर सहित अनेक इलाकों में मूसलाधार बारिश
राजस्थान में राजधानी जयपुर सहित कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है. बीते चौबीस घंटे में राज्य में सबसे ज्यादा बारिश कोटा के लाडपुरा में 13 सेंटीमीटर दर्ज की गई.
जयपुर, 23 जुलाई : राजस्थान में राजधानी जयपुर सहित कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है. बीते चौबीस घंटे में राज्य में सबसे ज्यादा बारिश कोटा के लाडपुरा में 13 सेंटीमीटर दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में कोटा के लाडपुरा में 13 सेंटीमीटर, जयपुर तहसील मे 10 सेंटीमीटर, टोंक के देवली में नौ सेंटीमीटर, झालावाड़ के मनोहरथाना व चुरू के बीदासर में आठ सेंटीमीटर और अलवर के थानागाजी में सात सेंटीमीटर पानी बरसा.
विभाग के मुताबिक, इस दौरान सवाई माधोपुर, गंगानगर, नागौर, भरतपुर, दौसा, सीकर, बांसवाड़ा और अजमेर सहित अनेक जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. यह भी पढ़ें : कर्नाटक हाईकोर्ट ने धर्मांतरण-रोधी कानून को लेकर भाजपा को भेजा नोटिस
राजधानी जयपुर में शुक्रवार शाम बारिश का दौर शुरू हुआ, जो शनिवार को भी जारी है. जयपुर शहर और उसके आसपास के सभी इलाकों में इस दौरान अच्छी बारिश हुई है. मौसम विभाग ने राजस्थान में अभी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2022 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

