देश की खबरें | राजस्थान: स्कूली बस पलटने से तीन बच्चियों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राजसमंद जिले के चारभुजा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक अनियंत्रित बस के पलट जाने से उसमें सवार तीन स्कूली बच्चियों की मौत हो गई जबकि 25 अन्य बच्चे घायल हो गये।
जयपुर, आठ दिसंबर राजस्थान के राजसमंद जिले के चारभुजा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक अनियंत्रित बस के पलट जाने से उसमें सवार तीन स्कूली बच्चियों की मौत हो गई जबकि 25 अन्य बच्चे घायल हो गये।
जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनीष त्रिपाठी ने बताया कि आमेट के महात्मा गांधी स्कूल के विद्यार्थी बस से पिकनिक के लिये देसूरी (पाली) में परशुराम महादेव मंदिर जा रहे थे। बस में 62 बच्चे और छह अध्यापक सवार थे।
उन्होंने बताया कि देसूरी नाल के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे बस में सवार तीन लड़कियों की मौत हो गई ।
त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में 25 बच्चे घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
एसपी ने बताया कि इसके अलावा बस में सवार बच्चों समेत 37 अन्य को मामूली चोटें आई थी जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। इस संबंध में बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
थानाधिकारी गोवर्धन सिंह ने बताया कि हादसे में तीन छात्राओं की मौके पर मौत हो गई जिनकी पहचान प्रीति (12), आरती (13) और अनीता (14) के रूप में की गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2024 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

