एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान: युवक ने युवती को मारी गोली, लोगों ने आरोपी को पकड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में सोमवार को एक युवक ने 22 वर्षीय युवती को गोली मार दी हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | राजस्थान: युवक ने युवती को मारी गोली, लोगों ने आरोपी को पकड़ा

जयपुर, पांच मई राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में सोमवार को एक युवक ने 22 वर्षीय युवती को गोली मार दी हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

भीलवाड़ा के पुलिस उपाधीक्षक श्याम सुंदर विश्नोई ने बताया कि घायल युवती को इलाज के लिए भीलवाड़ा अस्पताल से अजमेर के जेएलएन अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया, “रूमाना नाम की युवती अपनी मां के साथ भीलवाड़ा से कोटा जाने के लिए बस अड्डे में एक कुर्सी पर बैठी थी। इसी दौरान लोकेश शर्मा ने पीछे से उस पर गोली चला दी। युवती की कमर के पास गोली लगी है।”

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के अनुसार, दौसा जिले का रहने वाला आरोपी लोकेश किसी दूसरी युवती को गोली मारना चाहता था लेकिन गलतफहमी में उसने रूमाना पर गोली चला दी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि युवती को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया लेकिन गंभीर हालत के मद्देनजर उसे अजमेर के जेएलएन अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि रूमाना अपने रिश्तेदारों से मिलने भीलवाड़ा आई थी और बस के माध्यम से कोटा अपने घर लौटने वाली थी।

उन्होंने बताया कि कोटा जाने वाली बस में चढ़ने से पहले ही आरोपी ने गोली चला दी, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

अधिकारी ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी लोकेश को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2025 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).