एजेंसी न्यूज

अंधविश्वास का घिनौना चेहरा! 'बुरी आत्मा' भगाने के नाम पर तांत्रिक ने नाबालिग को 3 दिन तक बंधक बनाकर किया रेप

राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक नाबालिग का अपहरण कर तीन दिनों तक उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में स्वयंभू तांत्रिक को मंगलवार को यहां की एक अदालत ने पुलिस हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान झालावाड़ के प्रहलाद मेहर (41) के रूप में हुई है.

अंधविश्वास का घिनौना चेहरा! 'बुरी आत्मा' भगाने के नाम पर तांत्रिक ने नाबालिग को 3 दिन तक बंधक बनाकर किया रेप

कोटा (राजस्थान), 2 जुलाई : राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक नाबालिग का अपहरण कर तीन दिनों तक उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में स्वयंभू तांत्रिक को मंगलवार को यहां की एक अदालत ने पुलिस हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान झालावाड़ के प्रहलाद मेहर (41) के रूप में हुई है. उसने बताया कि मेहर ने पीड़िता के परिवार को उस (लड़की) पर ‘‘आत्माओं के बुरे प्रभाव’’ को दूर करने के लिए कुछ अनुष्ठान करने का वादा कर लड़की के साथ कथित तौर पर बार-बार बलात्कार किया.

पुलिस ने बताया कि मेहर ने परिवार से यह भी वादा किया था कि अनुष्ठान से उन्हें कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी. उसने बताया कि यह मामला 23 जून को सामने आया जब पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. झालावाड़ की पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि शिकायत के अनुसार, मेहर ने परिवार को उनकी समस्याओं से छुटकारा दिलाने का वादा करते हुए 22 जून को उन्हें रायपुर थाना क्षेत्र स्थित अपने आश्रम में बुलाया था. उन्होंने बताया कि आरोपी ने आश्रम में देर रात तक नाबालिग पर अनुष्ठान करने का नाटक किया, लेकिन 23 जून की सुबह दोनों वहां नहीं मिले. यह भी पढ़ें : दिल्ली: बवाना में दरिंदगी की हदें पार! बवाना में 2 साल की मासूम के साथ पड़ोसी ने किया

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने शिकायत मिलने पर तलाश अभियान शुरू किया और पिछले बृहस्पतिवार को नाबालिग को अजमेर जिले से मुक्त कराया गया. उन्होंने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच करने पर यौन उत्पीड़न की पुष्टि होने के बाद पिछले सप्ताह हिरासत में लिए गए मेहर को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी मेहर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2025 12:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).