कोटा (राजस्थान), सात फरवरी झालावाड़ में एक क्रिकेट मैच के बाद कथित रूप से सिर पर वार किये जाने से किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार दोपहर को भवानी मंडी में हुई।
पुलिस ने कहा कि प्रतिद्वंद्वी टीम के एक सदस्य ने मैच हारने के बाद 15 वर्षीय किशोर के सिर पर बल्ले से हमला कर दिया।
पुलिस ने कहा कि सिर में चोट लगने के घायल किशोर की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान प्रकाश साहू निवासी राजस्थान टेक्सटाइल्स मिल्स लेबर कॉलोनी, भिवानी मंडी कस्बा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।
पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान उसी कॉलोनी के निवासी मुकेश मीणा (20) के रूप में हुई है और उसे हिरासत में लिया गया है।
पुलिस ने कहा कि मीणा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY