देश की खबरें | राजस्थान: कोटा में एनईईटी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के विज्ञान नगर इलाके में राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) की तैयारी कर रही झारखंड की एक छात्रा ने अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
कोटा (राजस्थान), 13 सितंबर राजस्थान के विज्ञान नगर इलाके में राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) की तैयारी कर रही झारखंड की एक छात्रा ने अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने मृतक छात्रा की पहचान ऋचा सिन्हा (16) के रूप में की है। वह एनईईटी की तैयारी कर रही थी। पुलिस के अनुसार छात्रा मंगलवार देर रात अपने छात्रावास के कमरे में लटकी हुई पाई गई।
विज्ञान नगर पुलिस थाने के उप-निरीक्षक के सहायक अमर चंद ने कहा, पुलिस को एक निजी अस्पताल द्वारा मंगलवार रात करीब 10.30 बजे छात्रा की मौत की खबर मिली।
उन्होंने बताया कि ऋचा सिन्हा झारखंड के रांची की रहने वाली थी और वह ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा थी। वह इस साल की शुरुआत में कोटा आई थी और यहां के एक कोचिंग संस्थान में दाखिला लिया था।
चंद ने कहा कि छात्रा के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारण की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये एमबीएस अस्पताल भेज दिया गया है।
इस साल राजस्थान के कोटा शहर के किसी कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाले छात्र द्वारा आत्महत्या का यह 23वां मामला है। पिछले साल इस शहर में 15 छात्रों ने आत्महत्या की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2023 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

