देश की खबरें | राजस्थान: सप्त शक्ति कमान ने वन महोत्सव मनाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में सेना की सप्त शक्ति कमान ने ‘ईच वन प्लांट वन’ की प्रेरणादायी विषयवस्तु के साथ उत्साहपूर्वक वन महोत्सव मनाया।
जयपुर, 15 जुलाई राजस्थान में सेना की सप्त शक्ति कमान ने ‘ईच वन प्लांट वन’ की प्रेरणादायी विषयवस्तु के साथ उत्साहपूर्वक वन महोत्सव मनाया।
रक्षा प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि सप्ताह भर चले इस अभियान में सभी सैन्य कर्मियों, उनके परिवारों, स्कूली छात्रों एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
इस दौरान वन विभाग एवं विभिन्न गैर सरकारी संगठनों ने पौधारोपण एवं वृक्ष संरक्षण पर व्याख्यान एवं प्रस्तुतियां दी, आधार शोध संस्थान ने मनमोहक कठपुतली कार्यक्रम का आयोजन किया तथा केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने जीवंत नुक्कड़ नाटक किया।
रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल निखिल धवन ने बताया कि आर्मी पब्लिक स्कूल में पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता तथा एनसीसी कैडेट द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर युवाओं में पर्यावरण के प्रति उत्तरदायित्व की भावना का संचार किया गया।
उन्होंने बताया कि अभियान का समापन 35,000 पौधों के पौधरोपण के साथ हुआ।
उन्होंने बताया कि इस अभियान का नेतृत्व सप्त शक्ति कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने किया, जिन्होंने स्वयं सक्रिय रूप से भाग लेकर सभी को भावी पीढ़ी के लिए ‘सतत पर्यावरण’ सुनिश्चित करने हेतु योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 09:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

