एजेंसी न्यूज

Rajasthan: ‘‘भ्रष्टाचार’’ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर 11 अप्रैल को धरना देंगे सचिन पायलट

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने रविवार को कहा कि वह राज्य की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में कथित तौर पर हुए ‘‘भ्रष्टाचार’’ पर कार्रवाई की मांग को लेकर 11 अप्रैल को एक दिन का धरना देंगे.

Rajasthan: ‘‘भ्रष्टाचार’’ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर 11 अप्रैल को धरना देंगे सचिन पायलट
सचिन पायलट (Photo: Facebook)

जयपुर, 9 अप्रैल : राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने रविवार को कहा कि वह राज्य की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में कथित तौर पर हुए ‘‘भ्रष्टाचार’’ पर कार्रवाई की मांग को लेकर 11 अप्रैल को एक दिन का धरना देंगे.

पायलट ने कहा कि वह 11 अप्रैल को शहीद स्मारक पर एक दिवसीय धरने पर बैठेंगे. पायलट ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने इस बारे में जिला प्रशासन को अवगत करा दिया है. यह भी पढ़ें : छोटे मामलों पर समय बर्बाद करने और बेकार जांच के लिए CBI की होती रही है कड़ी आलोचना

पायलट ने कहा कि जब कांग्रेस विपक्ष में थी, तब उन्होंने और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तत्कालीन सरकार में हुए ‘‘भ्रष्टाचार’’ का मुद्दा उठाया था और कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद कार्रवाई करने का वादा किया था. पायलट ने आरोप लगाया कि कोई कार्रवाई नहीं की गई है और वह इस मांग को लेकर दबाव बनाने के लिए एक दिन के धरने पर बैठेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2023 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).