Rajasthan: राजसमंद में हुआ चमत्कार! जिसे मृत मान अंतिम संस्कार किया वह हफ्ते भर बाद जीवित घर लौटा, भौचक्के रह गए लोग

राजस्थान के राजसमंद जिले में एक परिवार ने एक शव की पहचान अपने पारिवारिक सदस्य के रूप में करते हुए उसका अंतिम संस्कार कर दिया, लेकिन वे एक सप्ताह बाद तब भौचक्के रह गए जब वह व्यक्ति सही सलामत घर वापस लौट आया जिसे परिजनों ने मृत मान लिया था. सम्बद्ध अस्पताल ने माना है कि उसे नर्सिंग व मोर्चरी स्टाफ में तालमेल के अभाव व गलती के कारण ऐसा हुआ.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

जयपुर, 27 मई. राजस्थान (Rajasthan) के राजसमंद (Rajsamand) जिले में एक परिवार ने एक शव (Dead Body) की पहचान अपने पारिवारिक सदस्य के रूप में करते हुए उसका अंतिम संस्कार कर दिया, लेकिन वे एक सप्ताह बाद तब भौचक्के रह गए जब वह व्यक्ति सही सलामत घर वापस लौट आया जिसे परिजनों ने मृत मान लिया था. सम्बद्ध अस्पताल ने माना है कि उसे नर्सिंग व मोर्चरी (Mortuary) स्टाफ में तालमेल के अभाव व गलती के कारण ऐसा हुआ. पुलिस ने बताया कि यह घटना राजसमंद जिले की कांकरोली (Kankroli) की है. यह भी पढ़ें- Rajasthan: खुद को ‘भगवान’ बताने वाले तपस्वी बाबा योगेंद्र मेहता ने किया 4 महिलाओं का रेप, जयपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार.

पुलिस के अनुसार शराब का आदी ओंकार लाल (40) 11 मई को बिना परिवार को बताए उदयपुर (Udaipur) चला गया और वहां उसे उसके लीवर में कुछ दिक्कत होने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया. उन्होंने बताया कि वहीं उसी दिन मोही इलाके से गोवर्धन प्रजापत को भी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत के चलते 108 एंबुलेंस से आर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई और उसका शव मुर्दाघर में रखवाया गया.

कांकरोली के थाना प्रभारी योगेंद्र व्यास ने पीटीआई को बताया, ’हमें अस्पताल अधिकारियों से एक पत्र मिला कि एक शव मुर्दाघर में तीन दिन से है और कोई वारिस सामने नहीं आया है. उन्होंने बताया कि हमने शव की पहचान के लिए फोटो भी जारी किया.’

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बनाई अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 146 रनों का लक्ष्य, पाथुम निसांका ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड