एजेंसी न्यूज

राजस्थान पुलिस ने मंदिर विध्वंस मामले में न्यूज 18 इंडिया’ के पत्रकार को नोटिस भेजा

टेलीविजन प्रस्तोता अमन चोपड़ा के खिलाफ राजस्थान के डूंगरपुर में धार्मिक भावनाओं को आहत करने और अन्य आरोपों में दर्ज एक मामले के संबंध में पुलिस ने एक समाचार चैनल के राज्य ब्यूरो प्रमुख को पूछताछ के लिए सोमवार को तलब किया.

राजस्थान पुलिस ने मंदिर विध्वंस मामले में न्यूज 18 इंडिया’ के पत्रकार को नोटिस भेजा
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

जयपुर, 23 अगस्त : टेलीविजन प्रस्तोता अमन चोपड़ा के खिलाफ राजस्थान के डूंगरपुर में धार्मिक भावनाओं को आहत करने और अन्य आरोपों में दर्ज एक मामले के संबंध में पुलिस ने एक समाचार चैनल के राज्य ब्यूरो प्रमुख को पूछताछ के लिए सोमवार को तलब किया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. ‘न्यूज 18 इंडिया’ के साथ काम करने वाले भवानी सिंह को नोटिस जारी किया गया है, हालांकि उनका नाम उस प्राथमिकी में नहीं है, जो चोपड़ा के खिलाफ डूंगरपुर में बिछीवाड़ा थाने में दर्ज की गई है.

जांच अधिकारी और कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा,‘‘ भवानी सिंह को नोटिस सोमवार को जयपुर में उनके आवास पर दिया गया, उन्हें सात दिन के भीतर पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया है.’’ यह भी पढ़ें :सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम की

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने कार्रवाई की निंदा की और कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार पत्रकारों को निशाना बना रही है. मामला अप्रैल में अलवर जिले के राजगढ़ में एक मंदिर को गिराने से जुड़ी रिपोर्टिंग का है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2022 09:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).