एजेंसी न्यूज

राजस्थान : अब आकाशवाणी के जरिए पढ़ेंगे सरकारी स्कूलों के बच्चे

राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने राजस्थान राज्य शैक्षणिक तथा अनुसंधान परिषद (आरएससीआरटी) को आकाशवाणी पर स्लॉट देने पर सहमति दे दी है। इससे राज्य के बच्चों को शिक्षा सामग्री आकाशवाणी के जरिए उपलब्ध होगी।

राजस्थान : अब आकाशवाणी के जरिए पढ़ेंगे सरकारी स्कूलों के बच्चे
जमात

जयपुर, पांच मई प्रसार भारती ने राजस्थान सरकार को राज्य में आकाशवाणी के सभी 25 केंद्रों पर हर दिन 55 मिनट का समय (स्लॉट) आवंटित करने पर सहमति जताई है। सरकार अब इन केंद्रों से शैक्षिक कार्यक्रमों का प्रसारण कर सकेगी और इसका सबसे अधिक फायदा सरकारी स्कूल के उन बच्चों को होने की उम्मीद है जो कोरोना वायरस संक्रमण से पैदा हुए संकट के कारण घर पर ही बैठे हैं।

राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने राजस्थान राज्य शैक्षणिक तथा अनुसंधान परिषद (आरएससीआरटी) को आकाशवाणी पर स्लॉट देने पर सहमति दे दी है। इससे राज्य के बच्चों को शिक्षा सामग्री आकाशवाणी के जरिए उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने आकाशवाणी पर हर दिन 55 मिनट का स्लॉट नि:शुल्क उपलब्ध करवाने के लिए केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखा था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी चिट्ठी लिखी थी। हमारी यह हमारी मांग मान ली गयी।’’

डोटासरा ने कहा कि इससे हर दिन राज्य में आकाशवाणी के सभी 25 केंद्रों से 55 मिनट शिक्षा मिलेगी। इसका फायदा बारहवीं तक के छात्र छात्राओं को होगा।

प्रसार भारती ने राज्य सरकार को एक मई से 30 जून तक का समय प्रसारण के लिए दिया है। अधिकारियों ने बताया कि इस शिक्षा सामग्री का प्रसारण राजय में आकाशवाणी के 16 प्राथमिक तथा नौ रिले केंद्रों से होगा। इसका सबसे बड़ा फायदा सरकारी स्कूल के उन बच्चों को होने की उम्मीद है जो कोरोना वायरस संक्रमण तथा लॉकडाउन के कारण पिछले लगभग डेढ़ महीने से घरों में बैठे हैं तथा स्कूलों के भविष्य में भी खुलने की कोई तारीख अभी तय नहीं है।

प्रसार भारती ने परिषद को भेजे पत्र में कहा है कि उसे 55 मिनट की प्रसारण सामग्री सीडी या पेन ड्राइव में रिकॉर्ड कर उपलब्ध करानी होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2020 05:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).