देश की खबरें | राजस्थान : निगम चुनाव के लिए नामांकन का काम पूरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित तीन शहरों में छह नगर निगमों में वार्ड पार्षद चुनाव के लिए नामांकन का काम सोमवार को पूरा हो गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोगों से इन चुनावों में कोरोना वायरस संबंधी स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 19 अक्टूबर राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित तीन शहरों में छह नगर निगमों में वार्ड पार्षद चुनाव के लिए नामांकन का काम सोमवार को पूरा हो गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोगों से इन चुनावों में कोरोना वायरस संबंधी स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि छह नवगठित नगर निगमों (जयपुर हैरिटेज, जयपुर ग्रेटर, जोधपुर उत्तर, जोधपुर दक्षिण, कोटा उत्तर और कोटा दक्षिण) के 560 वार्डों में पार्षद के लिए नामांकन का सोमवार को अंतिम दिन था। नामांकन के लिए काफी गहमा गहमी रही। सत्तारूढ़ कांग्रेस के अलावा, मुख्य विपक्षी दल भाजपा व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने भी यह चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

यह भी पढ़े | Hathras Case: सीबीआई जांच के चलते किसानों की फसल हुई बर्बाद, सरकार से मांगा मुआवजा.

राज्य निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता के अनुसार मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार अपना नाम 22 अक्टूबर तक वापस ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव चिन्हों का आवंटन 23 अक्टूबर को किया जाएगा। जयपुर हैरिटेज, जोधपुर उत्तर और कोटा उत्तर का मतदान 29 अक्टूबर को व जयपुर ग्रेटर, जोधपुर दक्षिण और कोटा दक्षिण नगर निगमों में मतदान एक नवंबर को होगा। मतगणना 3 नवंबर को प्रातः 9 बजे से होगी।

इस बीच, मुख्यमंत्री गहलोत ने नगर निगम चुनाव प्रत्याशियों और उनके सहयोगियों से अनुरोध किया है कि चुनाव प्रचार के दौरान विशेष सतर्कता बरतें ताकि स्वयं तथा अन्य लोगों की जान खतरे में न पड़े।

यह भी पढ़े | MP bypolls 2020: आइटम विवाद पर मध्य प्रदेश में शुरू हुआ पत्र युद्ध, कमलनाथ ने लिखी शिवराज को चिठ्ठी.

वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने इन चुनावों में जीत का भरोसा जताया है। प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जयपुर, जोधपुर व कोटा के सभी 6 नगर निगमों में भाजपा को प्रचण्ड बहुमत मिलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\