एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान: भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक मुख्यमंत्री शर्मा से मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित विधायकों ने रविवार को यहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की।

देश की खबरें | राजस्थान: भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक मुख्यमंत्री शर्मा से मिले

जयपुर, 24 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित विधायकों ने रविवार को यहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की।

आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि ये विधायक यहां मुख्यमंत्री निवास पर शर्मा से मिले। शर्मा ने सलूंबर से नवनिर्वाचित विधायक शांता देवी, झुनझुनूं से विधायक राजेन्द्र भाम्बू, देवली-उनियारा से विधायक राजेन्द्र गुर्जर, रामगढ़ से विधायक सुखवंत सिंह तथा खींवसर से विधायक रेवंतराम डांगा को जीत की बधाई देते हुए उनका स्वागत किया।

इसके अनुसार शर्मा ने विधायकों से बातचीत में कहा कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में आपके निर्वाचन क्षेत्र तथा प्रदेश की जनता के प्रति आपकी जिम्मेदारी बढ़ गई है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनिर्वाचित विधायक जनसेवा के लिए समर्पण भाव से कार्य करते हुए राजस्थान की विकास यात्रा में सहभागी बनेंगे तथा विकसित राजस्थान की संकल्पना को साकार करेंगे।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद मदन राठौड़ तथा भाजपा के राजस्थान प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल भी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि राज्य की सात विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने पांच सीट पर जीत दर्ज की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2024 10:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).