देश की खबरें | राजस्थान : उदयपुर में तेंदुए ने एक और महिला पर हमला किया, अब तक आठ लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के उदयपुर जिले में बुधवार को एक तेंदुए ने खेत में काम कर रही दो महिलाओं पर हमला कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जयपुर, 16 अक्टूबर राजस्थान के उदयपुर जिले में बुधवार को एक तेंदुए ने खेत में काम कर रही दो महिलाओं पर हमला कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि हमले में घायल एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।
पिछले कई दिनों से वन विभाग, पुलिस और सेना आदमखोर तेंदुए की तलाश में जुटी है।
हाथीपोल थानाधिकारी आदर्श कुमार ने बताया कि आदमखोर तेंदुए की तलाश वाले क्षेत्र के नजदीक ही यह घटना हुई।
उन्होंने बताया कि 18 सितंबर के बाद से तेंदुए के हमले में यह आठवीं (मानव) मौत है।
अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला की पहचान मांगीबाई के रूप में हुई।
पुलिस ने शव को अस्पताल के मुर्दाघर में रखा है।
उन्होंने बताया कि बुधवार को तेंदुए ने खेत में काम कर रहीं केशीबाई और मांगीबाई पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था।
वन विभाग ने उदयपुर में आदमखोर तेंदुए को गोली मारने के आदेश दिए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2024 11:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

