एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान : विधानसभा परिसर में बनेगी कारगिल शौर्य वाटिका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल पर विधानसभा परिसर में कारगिल शौर्य वाटिका का निर्माण किया जा रहा है जिसमें पांच प्रजातियों के 11,00 पौधे लगाये जायेंगे।

देश की खबरें | राजस्थान : विधानसभा परिसर में बनेगी कारगिल शौर्य वाटिका

जयपुर, 23 जुलाई राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल पर विधानसभा परिसर में कारगिल शौर्य वाटिका का निर्माण किया जा रहा है जिसमें पांच प्रजातियों के 11,00 पौधे लगाये जायेंगे।

देवनानी ने बताया कि राजस्थान विधानसभा परिसर में कारगिल विजय में शहीद हुए सैनिकों की स्मृति में कारगिल शौर्य वाटिका की स्थापना की जा रही है। इस वाटिका में सिंदूर, एरिका पाम, सांग ऑफ इण्डिया, किसना फाइकस और क्रोटोन प्रजाति के पौधे लगाये जायेंगे।

देवनानी ने बताया कि वायु प्रदूषण को कम करने वाले यह पौधे भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता के प्रतीक हैं। सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बनाने वाले इन पौधों की पत्तियों का उपयोग पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली में किया जाता है।

विधानसभा प्रवक्ता के अनुसार इस वाटिका में हरियाली अमावस्या पर एक हजार एक सौ पौधे लगाये जायेंगे। अध्यक्ष देवनानी शौर्य वाटिका में सिंदूर का पौधा रोप कर समारोह की शुरुआत करेंगे।

प्रवक्ता के अनुसार कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर देवनानी के साथ 21 वीरांगनाएं भी विधानसभा की कारगिल शौर्य वाटिका में पौधे लगायेंगी। इस मौके पर सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा, सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर भी वाटिका में पौधारोपण करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2025 11:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).