एजेंसी न्यूज

Rajasthan: कोटा में रोज-रोज की पिटाई से परेशान नाबालिग ने शराबी पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला

राजस्थान के कोटा जिले में 16 साल के किशोर ने शुक्रवार तड़के अपने शराबी पिता की कुल्हाड़ी से काटकर कथित रूप से हत्या कर दी. इटावा थाने के एसएचओ बजरंग लाल ने बताया कि घटना तड़के करीब साढ़े तीन बजे की है जब किशोर ने घर से कुल्हाड़ी लेकर अपने पिता पर कई वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के वक्त घर के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे.

Rajasthan: कोटा में रोज-रोज की पिटाई से परेशान नाबालिग ने शराबी पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) जिले में 16 साल के किशोर ने शुक्रवार तड़के अपने शराबी पिता की कुल्हाड़ी से काटकर कथित रूप से हत्या कर दी. इटावा थाने के एसएचओ बजरंग लाल ने बताया कि घटना तड़के करीब साढ़े तीन बजे की है जब किशोर ने घर से कुल्हाड़ी लेकर अपने पिता पर कई वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के वक्त घर के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे. शुरुआती जांच में सामने आया है कि मरने वाला आबिद अली (45) हिस्ट्री शीटर था और उसके खिलाफ हत्या और लूट सहित 27 आपराधिक मामले दर्ज थे. वह कुछ मामलों में दोषी भी करार दिया गया था और उसे शराब पीने की लत थी. यह भी पढ़ें- Andhra Pradesh Shocker: बेटी के रेप से गुस्साए पिता ने आरोपी परिवार के 6 सदस्यों को उतारा मौत के घाट; गिरफ्तार.

यह बात भी सामने आयी है कि अली नशे में अपनी पत्नी, दोनों बेटों और बेटी की पिटाई किया करता था. एसएचओ ने बताया कि पहली नजर में मामला यह है कि 10वीं में पढ़ने वाले नाबालिग किशोर ने रोज-रोज की पिटाई से तंग आकर अपने पिता की हत्या कर दी.

उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और अली के भाई की शिकायत पर किशोर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. किशोर को अभी तक पकड़ा नहीं गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2021 11:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).