देश

Andhra Pradesh Shocker: बेटी के रेप से गुस्साए पिता ने आरोपी परिवार के 6 सदस्यों को उतारा मौत के घाट; गिरफ्तार

रेप की घटना का पता लगने के बाद गुस्साए शख्स ने परिवार के छह सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया. बलात्कार का कथित आरोपी अभी फरार है. मरने वालों में तीन महिलाएं और दो बच्चे थे, जिनमें एक छह महीने का शिशु भी था.

Andhra Pradesh Shocker: बेटी के रेप से गुस्साए पिता ने आरोपी परिवार के 6 सदस्यों को उतारा मौत के घाट; गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits-Twitter)

विशाखापटनम: आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के विशाखापटनम से गुरुवार को एक खौफनाक घटना सामने आई. विशाखापटनम (Vishakhapatnam) जिले के जुत्ताड़ा गांव में एक शख्स ने एक ही परिवार के छह सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया. मरने वालों में तीन महिलाएं और दो बच्चे थे, जिनमें एक छह महीने का शिशु भी था. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपी की पहचान अप्पाराजु के रूप में हुई. उसने कथित तौर पर अपने पड़ोसी के परिवार को मारने के लिए एक दरांती का इस्तेमाल किया. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, मृतक परिवार के एक सदस्य ने कथित तौर पर हत्या के आरोपी की बेटी से 2018 में बलात्कार किया था. पंजाब: जालंधर में प्रेमी सहित 8 लोगों ने दलित लड़की से किया गैंगरेप, 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार. 

रेप की घटना का पता लगने के बाद गुस्साए शख्स ने परिवार के छह सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया. बलात्कार का कथित आरोपी अभी फरार है. बलात्कार के आरोपी और उसका बड़ा बेटा घर में मौजूद नहीं थे, जब अप्पलाराजू ने इस वारदात को अंजाम दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से नहीं भागा.

रेप का आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर है. मृतकों की पहचान बलात्कार के आरोपी के पिता, पत्नी, दो साल के बेटे, छह महीने की बेटी और सास के रूप में की गई है. घर पर मौजूद एक दूर के रिश्तेदार की भी हत्या कर दी गई. बलात्कार का मामला दर्ज होने के बाद, परिवार विजयवाड़ा में रह रहा था.

मिली जानकारी के अनुसार बलात्कार का आरोपी शादीशुदा होने के बावजूद हमलावर की बेटी का करीबी बन गया था. 2018 में, उसने कथित तौर पर उसे अपने घर बुलाया और उसे बेहोश करके कई बार उसका बलात्कार किया. बलात्कार के आरोपी की पत्नी ने कथित तौर पर लड़की को उसकी अश्लील तस्वीरें दिखाकर ब्लैकमेल किया और यहां तक कि पैसे की भी मांग की. इसकी शिकायत लड़की के भाई ने दर्ज कराई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2021 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).