देश की खबरें | राजस्थान: सीकर में युवक ने जुड़वां बेटियों को मार डाला, गिरफ्तार: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के सीकर जिले में एक युवक ने पांच महीने की अपनी जुड़वां बेटियों को कथित तौर पर जमीन पर पटककर मार डाला। उसने इनके शव घर से दो किलोमीटर दूर एक खाली भूखंड में दफना दिए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी।

जयपुर, 28 मार्च राजस्थान के सीकर जिले में एक युवक ने पांच महीने की अपनी जुड़वां बेटियों को कथित तौर पर जमीन पर पटककर मार डाला। उसने इनके शव घर से दो किलोमीटर दूर एक खाली भूखंड में दफना दिए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसने बताया कि घटना राजस्थान के सीकर जिले के नीम का थाना इलाके की है। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम ने दोनों शव बाहर निकाले और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अशोक यादव बेटा चाहता था और बृहस्पतिवार रात को इसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी अनीता से झगड़ा भी हुआ था। दंपति की पहले से ही पांच साल की एक बेटी है।

अतिरिक्त पुलिस उपाधीक्षक रोशन मीणा ने बताया, "लड़कियों के मामा सुनील यादव ने कोतवाली थाने में फोन किया। उन्होंने बताया कि लड़कियों के पिता ने उनकी हत्या कर शव को कलेक्ट्रेट के पास जमीन में दफना दिया है।"

घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम राजवीर यादव और एफएसएल की टीम देर रात मौके पर पहुंची।

घटनास्थल को सील कर दिया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह दोनों शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड को सौंप दिया गया।

उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि दंपति की पांच साल की एक बेटी भी है। उन्होंने बताया कि चार नवंबर 2024 को जुड़वां लड़कियों का जन्म हुआ, तभी से घर में विवाद चल रहा था।

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पहले अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और दोनों बेटियों को उठाकर बेरहमी से जमीन पर पटक दिया।

घायल बच्चियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बच्चियों के पिता और उसके परिजनों ने बच्चियों को दफना दिया।

कुमार ने बताया कि जिस जगह बच्चियों को दफनाया गया था, वहां पत्थर और झाड़ियां डाल दी गई थीं।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now