Rajasthan Heatwave: राजस्थान को आने वाले दिनों में लू से राहत मिलने की उम्मीद

कई दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे राजस्थान को आने वाले दो-तीन दिन में लू से राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी.

Credit -Pixabay

जयपुर, 1 जून : कई दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे राजस्थान को आने वाले दो-तीन दिन में लू से राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार एक नये पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी 48 घंटे के दौरान बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने और दोपहर बाद मेघ गर्जन के साथ अचानक 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा हल्की- मध्यम बारिश होने की संभावना है.

इसने बताया कि शेष अधिकांश भागों में आगामी दिनों में मौसम सामान्य तौर पर शुष्क रहेगा. इससे आगामी 48 घंटे में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने तथा अधिकांश हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है. यह भी पढ़ें : Tamil Nadu: 45 घंटे तक ध्यान लगाने के बाद विवेकानंद रॉक मेमोरियल से रवाना हुए पीएम मोदी

इसके अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में अगले दो-तीन दिन लू से राहत मिलने की संभावना है. हालांकि, पश्चिमी राजस्थान की सीमावर्ती क्षेत्रों में चार-पांच जून को पुनः अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर जाने तथा कहीं-कहीं लू चलने की संभावना रहेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश